सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर एफआईआर

रतलाम । सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अनर्गल, एवम भड़काऊ पोस्ट करना अथवा उक्त पोस्ट को शेयर करना या कमेंट करना पूर्णतः प्रतिबंधित है । ऐसा करने वालों पर विभिन्न धाराओं में कठोर कार्यवाही की जाएगी।
आज एक प्रकरण में एक व्यक्ति द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई है, व उस पर उचित वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है। सभी लोगों से अनुरोध है कि इस प्रकार की कोई भी आपत्तिजनक, अनर्गल, एवम भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर शेयर ना करें व इस प्रकार की पोस्ट संज्ञान में आने पर शेयर , फॉरवर्ड या कमेंट ना करें बल्कि तत्काल पुलिस को सूचित करें जिससे कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों पर तत्काल कठोर वैद्यानिक कार्यवाही की जा सके ।
रतलाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म / ग्रुप्स पर निगरानी रखी जा रही है किसी भी तरह की अवैधानिक पोस्ट पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Play sound