निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 12/06/2022 रविवार को

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा के नेतृत्व में कल दिनांक 12/06/2022 रविवार को निःशुल्क स्थास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन माननीय मोदीजी के सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धा हॉस्पिटल, काटजू नगर, रतलाम पर किया जायेगा। जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. राजेश शर्मा (जनरल सर्जन एवं फिजिशियन), गोविन्द काकानी, सोना शर्मा, सोमेश पालीवाल, मानव सेवार्थ होंगे साथ ही डॉ. अंशुल चौहान (जनरल फिजिशियन), जिला संयोजक भाजपा,डॉ. रूद्रप्रताप सिंह (डेंटल सर्जन), डॉ. पूजाश्री भट्ट (डेंटल सर्जन एवं लेज़र कॉस्मेटिक स्पेश्यालिस्ट), डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ गांधी, डॉ. धर्मेन्द्र लबाना आदि सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।

Play sound