पूज्य विवेकमुनिजी म.सा. के मार्गदर्शन में इस वर्ष ५००० पौधे लगाने का सकल्प

नई दिल्ली (घेवरा)। गत दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री शुक्लधाम, जैन मंदिर (नई दिल्ली) के प्रांगण में आचार्यश्री सुशील कुमार जी महाराज के परम शिष्य श्री विवेक मुनिजी महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य सुशील मुनि मिशन एवं यूनिवर्सल अहिंसा फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने धरती को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इस वर्ष ५००० पौधे लगाने का संकल्प लिया । श्री विवेक मुनिजी महाराज ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कोरोना काल में ऑक्सीजन के कारण हमने कितने अपनों को खोया, उन्हें अपनी आंखो के सामने मृत्यु का वरण करते हुए देखा,लेकिन कितनी विवशतारही कि लाखों प्रयासों के बाद भी उन्हें हम बचा नहीं पाए । मनुष्य ने प्रकृति का विनाश करके स्वंय विनाश को आमंत्रित किया है । प्रकृति को संरक्षण स्वंय के अस्तित्व का संरक्षण है। सभी प्रकृतिसे करना सीखें, प्रकृतिके प्रति संवेदनशील बने । पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जन की जागरूकता एवं सहयोग अपेक्षित है। आपका सहयोग प्राणी जगत और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को ऐसी महामारियो से सुरक्षा प्रदान करेगा। ऐसे भीषण संकटों से मानव ज्योति तथा धरती को बचाना एवं हम सबका परम कत्र्तव्य है । प्रकृति प्रेम के इस उत्सव पर मुनिश्री जी की प्रेरणा से सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती को हरा भरा रखने के लिए अपन $िप्रयजनों की स्मृति में पेड़ लगाने का संकल्पलिया । मुनिजी के आव्हान एवं संस्था के सहयोग से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संचार हुआ । सभी इस कार्य में सहयोगी बनने के लिए उत्साहित है ।

Play sound