
रतलाम । महिला पतंजलि योग समिति मध्य प्रदेश पश्चिम जिला रतलाम पांच संगठन के तत्वाधान में मध्य प्रदेश पश्चिम की राज्य प्रभारी आदरणीय सुमन जी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन रत्नपुरी मे तहसील प्रभारी अरूणा जी के निवास स्थान पर किया गया जिसमें बैठक हेतु मुख्य अतिथि पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी प्रेमाराम पूनिया राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव जिला प्रभारी आदरणीय रश्मि राजे ने कार्यक्रम का संचालन किया, किया व्यास पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी नित्येंद्र जी आचार्य यज्ञ प्रभारी पंडित संजय दवे के आतिथ्य में रुद्राक्ष वितरण के साथ बैठक का समापन हुआ! परम पूज्य स्वामी रामदेवजी महाराज एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वरा योग दिवस हेतु मुलाकत की गई थी उसी के तहत इस कार्यकम को भव्यता और उत्सह से माने हेतु मीटिंग का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आदरणीय राज्य प्रभारी सुमन जी अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं प्रोटोकॉल अनुसार करने की बात कही 75 वा अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम प्राचीन धरोहर पर किया जाना तय हुआ है इस हेतु जिले के समस्त पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों मैं उर्जा का संचार किया संचालन आदरणीय रश्मि राजे व्यास दीदी ने किया युवा भारत के प्रांत प्रभारी आदरणीय प्रेम जी पूनिया संगठन के विस्तार एवं महिला पतंजलि योग समिति एवं आगामी 21 जून के योग शिविर को सफल बनाने में सहयोग की बात कही सोशल मीडिया प्रभारी आदरणीय नित्येंद्र आचार्य ने अधिक से अधिक सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम पर अकाउंट ओपन करने एवं योग के प्रचार प्रसार की पोस्ट को डालने स्वामी जी के प्रात कालीन सत्र को अधिक से अधिक शेयर लाइक एवं कमेंट की बात कही उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए यह कहा कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर आपकी पोस्ट जनमानस तक पहुंचती है युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा जी आयुर्वेद एवं स्वदेशी को अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण पर मार्गदर्शन दिया। आभार पतंजलि जिला महामंत्री जयश्री राठौर ने माना।