बीएलसी घटक के हितग्राहियों के सत्यापन हेतु घर-घर जाकर दस्तावेज प्राप्त करें

निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बैठक में दिये निर्देश

रतलाम 12 जून । प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत पंचम डीपीआर जो कि 4 माह पहले अनुमोदित की जा चुकी है के हितग्राहियों के षत-प्रतिशत पात्रता सत्यापन हेतु घर-घर जाकर दस्तावेज प्राप्त कर 48 घन्टे में प्रस्तुत करने के निर्देश निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बैठक में संबंधितों को दिये।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निर्देशित किया कि पंचम डीपीआर जो कि पूर्व से स्वीकृत है के 1291 हितग्राहियों के सत्यापन हेतु दस्तावेज प्राप्त किये जाने है इस हेतु अनुमोदित सूची अनुसार 48 घन्टे में शत-प्रतिशत हितग्राहियों के घर-घर जाकर दस्तावेज प्राप्त करें ताकि हितग्राहियों के पात्र, अपात्र का सत्यापन किया जा सकें। उन्होने निर्देशित किया कि समय सीमा में उक्त कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों का वेतन राजसात किया जायेगा।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, निज सहायक श्री सुभाष गोयल, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार, श्री हितेश पंडित सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

Play sound