
जावरा (अभय सुराणा)। 14 वर्षीय गोयम संघवी नरेन्द्र संघवी के पोते एवं आशीष संघवी के पुत्र व अनुराग के भतीजे ने इतनी कम उम्र में श्री सिद्ध गिरिराज पालिताना कि नवाणु यात्रा आनन्द पूर्वक 45 दिन मैं 111यात्रा पूर्ण की। भगवान आदिनाथ के दर्शन करने प्रतिदिन दिन मे तीन बार 3600 सौ सिढीया चडना उतना भगवान के प्रति सच्ची आस्था वाला ही कर सकता है 14 वर्षीय गोतम ने यह नवाणू यात्रा करनै पर जावरा श्रीसंघ व परमार्थिक संस्थाओं व परिवारजनों ने विशेष कर श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव पुखराज पटवा, सुशील कोचट्टा नगीन सकलेचा व प्रकाशचंद श्री श्रीमाल ने तपस्वी गोयम का एवं वर्षीतप आराधक श्रीमती पारस देवी संघवी का भी शाल श्रीफल व मोतियों की मालाओ से बहुमान किया। इस अवसर पर सिंधवी परिवार के दामाद पुर्व विधायक श्री पारस सकलेचा रतलाम ने भी विशेष रुप उपस्थित होकर गोयम का बहुमान किया। सिंधवी परिवार व परिवारजन ने इस अवसर 40 अन्य बच्चों का भी नवाणू यात्रा करने पर बहुमान किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मेहता ने किया। आमंत्रित सभी का आभार श्री नरेंद्र संघवी ने माना।