जावरा (अभय सुराणा)। मध्य प्रदेश में होने जा रहे हैं नगर पालिका के चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ केा जारी आदेश कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें ही बनाया जाए जो व्यक्ति जिस वार्ड में रहता है उसी वार्ड का मतदाता हो किसी भी उम्मीदवार का वार्ड परिवर्तन नहीं होगा इसका पालन किया जाना अनिवार्य के आदेश को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ जनों व अन्य वाडो से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। इस संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह भोपाल के लिए रवाना हुआ है ताकि इस निर्णय को परिवर्तित किया जा सके। फेसबुक पर तो यहां तक लिखा है क्या यह नियम आने वाले सांसद विधायक के चुनाव के लिए भी लागू होगा। आरक्षण की गोटिया खुलने के बाद सामान्य वार्ड मे बड़ी परेशानी आ रही है। अभी हाल ही में राज्यसभा चुनाव में तो अलग अलग प्रांत से अलग अलग प्रांतों के लोग चुने गए तो फिर कहां तक उचित है नगर पालिका के चुनाव में यह नियम। अब देखना यह है कि इस संदर्भ में अध्यक्ष जी अपने निर्णय को वापस बदलते हैं या नहीं अगर निर्णय नहीं बदला कांग्रेस की सीटें काम आएगी ऐसा अनुमान है।