जिला प्रभारी ने किया हर वार्ड में भाजपा को जिताने का आव्हान



रतलाम । नगर निगम के यह चुनाव काफ़ी महत्वपूर्ण है।नगर में केंद्र और राज्य सरकार की मदद से विकास के जो चौतरफ़ा कार्य चल रहे हैं,उन्हें आगे बढ़ाने के लिए रतलाम में भाजपा की नगर सरकार होना ज़रूरी है,क्यों की आधारभूत संरचनाओं के विकास में नगर निगम की भूमिका महत्वपूर्ण होती है । नगर सरकार के तालमेल से रतलाम को नगर से महानगर बनते देर नहीं लगेगी।
यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने विधायक सभागृह में आयोजित जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि रतलाम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3500 से अधिक परिवारों को नए आवास मिले हैं| प्रदेश एवं देश में आज भी लाखों की संख्या में मकान बन रहे हैं नए आवास जीवन में बदलाव लाते है, किसी भी व्यक्ति की सम्पूर्ण समस्याओ किए बिना जीवन में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता| अहिंसा ग्राम बनाकर वे राजनीती में हर व्यक्ति के आवास का जो सपना लेकर आए थे, उसे आवास के अधिकार का कानून बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार लाखो आवासो का निर्माण कर पूरा कर रही है| उन्हें भरोसा है कि रतलाम में एक भी मकान कच्चा मैं ही रहेगा और झुग्गी मुक्त बनाने का सपना साकार होगा| उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संबल योजना चलाकर रतलाम में पैतीस हज़ार कार्ड बनाए थे, लेकिन कांग्रेस शासनकाल में 22 हज़ार कार्ड निरस्त कर दिए गए| पात्र लोगों के लिए उन्हें पुन: चालू करवाएंगे, जिससे हर परिवार को संबल मिलेगा|
जिला भाजपा प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि विधायक श्री काश्यप ने रतलाम को झुग्गी मुक्त करने का जो संकल्प लिया है, वह पूर्णता की ओर है| इससे वर्षाकाल के दौरान झोपड़ी में कई परेशानियां भोगने वाले परिवारों को बहूत राहत मिली है| नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी नगर निगम की ,होती है, इसलिए भाजपा को हर वार्ड में जीताए, ताकि शहर में विकास की जो गंगा बह रही है, उसे तेज गति में लाकर नगर को महानगर बनाया जा सके|
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हर ग़रीब छत मिले, रतलाम में विधायक श्री काश्यप के प्रयासों से कोई भी ग़रीब इस योजना से वंचित नहीं रहेगा | उन्होंने मार्जिन मनी सहित सब प्रकार की मदद कर हजारों परिवारों को आशियाना दिलाया है| श्री लुनेरा ने निगम चुनाव में भाजपा को व्यापक जन समर्थन देने का आह्वान किया| आरंभ में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक अनीता कटारिया ने स्वागत भाषण दिया | अतिथियों का स्वागत प्रकोष्ठ के जिला सहयोग श्रीकांत डोसी ने किया | इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत,निगम चुनाव संचालन समिति के प्रभारी प्रेम मनोहर पोरवाल, पूर्व नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, मंडल प्रभारी विनोद यादव एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी मंचासीन रहे | सभा का संचालन मण्डल महामंत्री हेमंत राहोरी द्वारा किया गया | आभार अनीता कटारा ने माना|