- सफाई मित्र, ड्रायवर व हैल्परों का शनिवार तथा रविवार को होगा प्रशिक्षण
- सी.एम. हेल्प लाईन शिकायतों का 14 जून तक शत-प्रतिशत करें निराकरण
- शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर रूकेगी 1-1 वेतनवृद्धि
रतलाम । शहर के विभिन्न क्षेत्रों की ऐसी संकरी व तंग गलियां जहां कचरा संग्रहण वाहन नहीं जा पाते है, इस समस्या के निदान हेतु पूर्व से क्रय किये गये 5 ई-कचरा संग्रहण वाहनों से आज से कचरा संग्रहण का कार्य किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निर्देशित कि प्रत्येक झोन में 1-1 ई-कचरा संग्रहण वाहन दिया जा रहा है जो अपने झोन अन्तर्गत आने वाली तंग एवं संकरी गलियों के घरों से 14 जून मंगलवार से कचरा संग्रहण का कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने निर्देशित किया कि वाहन में ड्रायवर के साथ हैल्पर रहेगा तथा गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक लेना सुनिष्चित करें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी ई-कचरा संग्रहण वाहनों में जीपीएस लगवाना सुनिश्चित करें।
आयोजित बैठक में निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया कि सफाई मित्र, ड्रायवर व हैल्परों को सफाई कार्य का प्रशिक्षण दिया जाना है इस हेतु सफाई मित्रों का विधायक सभागृह में व ड्रायवर हैल्परों का अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में 18 जून षनिवार व 19 जून रविवार को प्रशिक्षण आयोजित किया जाये।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज षिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतें विशेषकर ग्रेडिंग से संबंधित, 50, 100 व 500 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का षत-प्रतिषत निराकरण 14 जून तक अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। तय समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं कराने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की 1-1 वेतनवृद्धी रोकी जायेगी।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, निज सहायक श्री सुभाष गोयल, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, राजेश पाटीदार, ब्रजेष कुषवाह, मनीश तिवारी, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विराट मेहरा आदि उपस्थित थे।