रतलाम। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अनर्गल, एवम भड़काऊ पोस्ट करने वालो पर रतलाम पुलिस की लगातार कडी कार्यवाही जारी है । आज तीन नये मामलो मे रतलाम पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई ।
पहला मामला रतलाम शहर के डीडीनगर थाने का है जहा दिनांक 13/06/2022 को अपराध क्र.410/22 पर मामला दर्ज कर आरोपी को राउण्ड अप किया गया ।
वही दो अन्य मामले जावरा शहर थाने मे दर्ज किये गये । सोशल मीडिया पर एक दुसरे सम्प्रदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्द का उपयोग कर लडाई झगडा कर लोकशान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले दोनो पक्ष के कुल 4 लोगो को जेल भेज दिया गया है । तथा एक अन्य मामले मे सोशल मिडीया पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे थाना जावरा शहर पर अपराध क्र. 207/22 पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही जारी है ।
रतलाम पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म्स की मानिटरिंग की जा रही है, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो पर सख्त कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जायेगा ।