आनन्द कालोनी में महिला की गोली मारकर हत्या

रतलाम । शहर के आनन्द कालोनी के एक घर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या किन कारणों से हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रात: करीबन 12 बजे के आसपास आनन्द कालोनी से शाइन पति अकील (40 वर्ष ) नामक महिला को लहुलुहान वाली अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया । महिला के सर पर आंखों के ऊपर गोली लगी हुई थी। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारीके अनुसार उक्त मृतक महिला रतलाम के अज्जू शैरानी की बहन थी और पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वह रतलाम आई हुई थी।

Play sound