विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाता सम्मानित

रक्तदान एकजुटता का कार्य है : जुड़े और जीवन बचाये

रतलाम । रतलाम जिले में 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस एवं 14 जून से 13 जुलाई विश्व रक्तदाता माह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। 14 जून को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, राज्य रेडक्रास समिति सदस्य श्री महेंद्र गादिया, नोडल अधिकारी डॉ. सी.पी. राठौड़, एमआर एसोसिएशन के श्री अश्विनी शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, एम.आर. यूनियन के श्री प्रशान्त पाठक, श्री जैनेंद्र दशोत्तर, राजपूत समाज के श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री महेश सोलंकी, इप्का के वरिष्ठ प्रबंधक श्री विक्रम कोठारी, हिमालय इंटरनेशनल के श्री भूपेंद्र सिंह, श्री शरद शुक्ला, श्री गौतम खराड़ी आदि की उपस्थिति में रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह पुष्पहार एवं प्रमाण पत्र आदि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान करना मानव सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। रक्तदान करके हम लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि जिले में 14 जून से 13 जुलाई तक रक्तदान के संबंध में शिविरों का आयोजन किया जाएगा एवं रक्तदान के प्रति जनजागरूकता की गतिविधियां स्वास्थ्य संस्थाओं में की जाएगी। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी लोगों से रक्तदान के संबंध में संकल्प कराया गया। कार्यक्रम का संचालन लैब टेक्नीशियन श्री दुष्यंत राजपुरोहित ने किया जबकि श्रीमती मीनाक्षी शर्मा एवं श्रीमती शीला चौहान द्वारा काउंसलिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान डीपीएम डॉ. अज़हर अली, एसएनसीयू के ऑपरेटर श्री चेतन पांडे एवं डॉ. अमित चावड़ा, श्री मुकेश, श्री महेश माली, श्री दिनेश वर्मा, श्री रवि गंगरानी आदि ने रक्तदान किया।

Play sound