रतलाम । नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत 14 जून की स्थिति में जिले के 8 नगरीय निकाय निर्वाचन में कुल 14 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं । इनमें नगर परिषद आलोट के पार्षद पद के लिए 03, नगर परिषद बड़ावदा के पार्षद पद के लिए 04, नगर परिषद पिपलोदा के पार्षद पद के लिए 01, नगर परिषद नामली के पार्षद पद के लिए 05, नगर निगम रतलाम के पार्षद पद के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र शामिल है।