

रतलाम । आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम महापौर पद प्रत्याशी की घोषणा कर दी है । भाजपा द्वारा जारी की गई दूसरी सूचि में प्रहलाद पटेल को रतलाम से महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। चर्चा है कि टिकट की दौड़ में उनका नाम पैनल में शुरू से चर्चा चल रहा था । साथ ही उनके साथ-साथ प्रवीण सोनी एवं पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल भी टिकट की दौड़ में शामिल थे ।