योग,ध्यान और प्राणायाम धर्म साधना के असली प्राण है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

जीरन श्री श्वेतांबर जैन मंदिर 21 जून 2022 । योग विश्व का सबसे बड़ा डॉक्टर वैद्य है अपने आप में महान औषधि है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संबोधित करते कहा कि योग रोगों से मुक्ति दिलाता है और रचनात्मक और सकारात्मक का संचार करता है । उन्होंने कहा कि योग ही आध्यात्मिक साधना के प्रवेश का द्वार है इसको अपनाए बिेा मानव साधना की मंजिल पर नहीं पहुंच सकता।
मुनि कमलेश ने बताया कि योग,ध्यान और प्राणायाम धर्म साधना के असली प्राण है आत्मा की अनंत शक्ति का साक्षात्कार इसी से संभव है । राष्ट्रसंत स्पष्ट कहा कि योग में धार्मिक मान्यता मजहब की परंपरा यदि बाधक बनती है और से बड़ा और कोई अधर्म और पाप नहीं हो सकता
जैन संत ने बताया कि योग को नकारना धर्म गुरु और परमात्मा का अपमान करने के समान है योग शिविर में सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक प्रमुख ने भाग लिया रामबाण औषधि के समान बताया 22 जून को मल्हारगढ़ मुनि कमलेश के प्रवचन जैन स्थानक में दोपहर 2:00 बजे होंगे

Play sound