रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने जिला पंचायत चुनाव के लिए जावरा, पिपलौदा, सैलाना एवं बाजना के वार्डों हेतु प्रभारी नियुक्त किए है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड-8 में श्री बालाराम पाटीदार (जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा) को प्रभारी एवं श्री नटवर व्यास (मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा जावरा ग्रामीण) एवं श्री लोकेन्द्रसिंह सोलंकी (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) को सहप्रभारी, वार्ड-9 में श्री लोकेन्द्रसिंह राठौर (जंगली लसुड़िया) को प्रभारी तथा श्री पवनसिंह हाड़ा एवं श्री भेरूलाल गोयल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) को सहप्रभारी, वार्ड 10 में श्री फतेहराम धाकड़ सादाखेड़) (प्रभारी) एवं श्री मांगीलाल पांचाल बानीखेड़ी को सहप्रभारी बनाया गया। वार्ड-11 में श्री कीर्तिशरणसिंह (जिला मंत्री) को प्रभारी तथा श्री रतनलाल लाकड़ (जिला मंत्री) को सहप्रभारी, वार्ड-12 में श्री हरिराम शाह (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा) को प्रभारी एवं श्री नंदकिशोर महावर (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा मोर्चा) को सहप्रभारी, वार्ड-13 में डॉ. श्री विजय चारेल (पूर्व मण्डी अध्यक्ष) को प्रभारी बनाया गया है। वार्ड-14 में ओमप्रकाश बोरिया (अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष) को प्रभारी, वार्ड-15 में श्रीमती संगीता चारेल (पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री भाजपा) को प्रभारी एवं वार्ड-16 में शैतानसिंह पटेल (अजजा मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक आईटी सेल) को प्रभारी बनाया गया है।
