

जावरा (अभय सुराणा)। प्रसिद्ध वक्ता जगत वल्लभ जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव चोथमल जी महाराज साहब एवं जावरा के गौरव उपाध्याय कस्तुरचंद जी महाराज साहब की अनुकंपा से एवं राष्ट्रसंत आचार्य सम्राट पूज्य गुरुदेव श्रीआनंदऋषि जी महाराज साहब एवं मालव सिंहनी, प्रवर्तनी पूज्य श्री रत्नकंवर जी महाराज साहब की प्रशिष्याए मालवज्योति गुरुवर्या पूज्य श्री वल्लभ कुंवर जी महाराज साहब की सुशिष्याए वर्तमान आचार्य पूज्य श्री डॉ. शिवमुनि जी महाराज साहब एवं महाराष्ट्र प्रवर्तक श्री कुंदनऋषि जी महाराज साहब,प्रवर्तक श्री विजयमुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्तनी जिनशासन चंद्रिका, मधुर वक्ता, मालव गौरव,पूज्य श्री प्रियदर्शना जी महाराज साहब तत्व चिंतिका पूज्य श्री कल्पदर्शना जी महाराज साहब आदि ठाणा-2 समाजरत्न बसंतीलालजी कनकमलजी चोरडिया के निवास से विहार कर सोमवारिया स्थित रंगुजी महिला स्थानक में सुख साता पूर्वक विराजित है पूज्य महासती जी का आयम्बिल का तेला दिनांक 1 से 3जुलाई तक रहेगा। साध्वी जी के मंगल प्रवेश के पावन अवसर पर दिनांक 2 जुलाई को अधिक से अधिक आयम्बिल कर महासती जी को त्याग तप की भेंट प्रदान करें आयम्बिल करने वाले सभी महानुभावों की प्रभावना का लाभ श्रीमती दाखाबाई समीरमलजी विजयजी परागजी कोचट्टा परिवार एवं 5 लकी ड्रा का लाभ श्रीमती सज्जनबाई कस्तूरचंद जी टुकडिया परिवार ले लिया है। उपरोक्त जानकारी महामंत्री महावीर छाजेड़ नेदेते हुए बताया की आपका चार्तुमास हेतु भव्य मंगल प्रवेश दिनांक 3 जुलाई रविवार को रंगुजी महिला स्थानक से प्रारंभ होकर चल समारोह के रूप में शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ दिवाकर भवन पहुंचेगा। चल समारोह के पूर्व प्रात:7 से 8 बजे तक भक्तांबर पाठ की साधना होगी उसके पश्चात नवकारसी का आयोजन स्वर्गीय तेजीबाई फूलचंद जी प्रकाश जी सौरभ जी श्रीश्रीमाल परिवार द्वारा सागर साधना भवन पर किया गया है। चल समारोह मैं अधिक से अधिक पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील श्रीसंघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिया,कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल उपाध्यक्ष पवन संघवी, कनकमल चोरडिया,विनोद ओस्तवाल,सुशील मेहता कोषाध्यक्ष विजय कोचट्टा, तरुण खारिवाल ने समाज जनों से की है। कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन प्रात: 11:45 पर सागर साधना भवन पर किया गया है। दिनांक 11 जुलाई से प्रतिदिन प्रात:9 बजे महासतीजी के द्धारा भक्ताम्बर साधना के साथ प्रवचन रहेगे।