युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक
रतलाम। चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत ही अहम होती है। इस पर हमें सक्रिय रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से हम पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास के कार्यों को आमजन तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार को युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।
बैठक में भाजपा आईटी सेल के संभागीय संयोजक सोमेश पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली प्रतिक्रिया का जवाब बहुत सोच समझ कर देने की आवश्यकता है। किसी भी मामले में हमारे द्वारा दी गई त्वरित प्रतिक्रिया कई तरह की उलझन पैदा कर सकती है, इसलिए ऐसी कोई गलती नहीं करें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, तन्मय शर्मा मंचासीन रहे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में युवाओं से वातावरण निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में पूर्व की तरह रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।