भाजपा की जावरा नपा चुनाव प्रबंध समिति घोषित

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णुदत्तजी शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति (नगरीय निकाय) नगर पालिका जावरा, जिला रतलाम एवं अन्य समितियों की घोषणा की है।
प्रबंधन समति में सुधीर गुप्ता (सांसद), राजेन्द्र पाण्डेय (विधायक), कानसिंह चौहान (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), के.के. सिंह कालूखेड़ा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), प्रकाश मेहरा (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), चन्द्रप्रकाश ओसतवाल (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), मधुसुदन जायसवाल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अभय कोठारी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अशोक सेठिया (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), नंदकिशोर महावर (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अशोक जैन (आंटिया) (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अनिल दसेड़ा (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), श्रीमती निर्मला हाड़ा (पूव नगर पालिका अध्यक्ष), श्रीमती उषा श्रोत्रीय (जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती पूनम पटवा (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), श्री विजय ओरा (कानूनी सलाहकार निर्वाचन), श्री धरमचंद चपड़ोद (जिला उपाध्यक्ष), दिलीप शाकल्य (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), प्रमोद रावल (नगर उपाध्यक्ष भाजपा), पिंकेश मेहरा (जिला सहकोषाध्यक्ष), कीर्तिशरण सिंह (जिला मंत्री), मुज्जमिल रजा (पूर्व जिला महामंत्री अ.सं. मोर्चा), सय्यद अमजद अली (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मु.रा.मं.) को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Play sound