निगम आयुक्त श्री झारिया ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश
तलाम 3 जुलाई । सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के संबंध में निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि दर्ज समस्त शिकायतों का 19 जुलाई तक संतुष्टीपूर्वक निराकरण अनिवार्य रूप से करवायें।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के संबंध में अधिकारी एवं कर्मचारियों को 4 जुलाई सोमवार तक षिकायत निराकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित कर षिकायत निराकरण के निर्देश दिये।
इसके अलावा 13 जुलाई को होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत मतदान केन्द्रों पर निगम की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाऐं समय पूर्व करवाये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में निर्देशित किया।
आयोजित बैठक में निगम आयुक्त श्री झारिया ने स्वास्थ्य अधिकारी एवं झोन प्रभारियों को निर्देषित किया कि 3 दिवस में सफाई कार्य में सुधार अनिवार्य रूप से लाये इस हेतु रात्रिकालीन सफाई कार्य में नियुक्त 100 कर्मचारियों से सफाई का कार्य विषेश अभियान के रूप में लिया जाकर सड़कों, चौराहो, सार्वजनिक स्थलों, कॉलोनियों को साफ-स्वच्छ रखा जायें साथ ही नाले-नालियों की भी सफाई का कार्य करवाया जाये।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने प्रकाश प्रभारी श्री मोहम्मद हनीफ शेख को निर्देशित किया कि नगर की बंद स्ट्रीट लाईटों का सर्वे करवाकर तत्काल उन्हे चालू करवाया जाये ताकि पर्याप्त प्रकाष व्यवस्था बनी रहे।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुरेषचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्री ष्याम सोनी, प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाष आचार्य, श्री अनवर कुरेषी, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, निज सहायक श्री सुभाष गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, उद्यान पर्यवेक्षक श्री अनिल पारा, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, विनय चौहान, विराट मेहरा, सौरभ काला के अलावा सर्वश्री सुनील कपूर, नीरज यादव, मोहनलाल ओसारी आदि उपस्थित थे।