झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री श्रीकांत डोसी ने प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल के निर्देश पर प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
यह नियुक्तियां सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, श्री सुधीर गुप्ता, श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री चेतन्य काश्यप , डाॅ.राजेन्द्र पांण्डे, श्री दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं पूर्व प्रदेश सह संयोजक श्रीमती अनिता कटारिया की सहमति से की गई है।
झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ मे मोनू मराठा, रितेश झाला, संजय सांखला को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। नरेन्द्र तिवारी जिला सह कार्यालय मंत्री, राहुल शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी, उदित मूणत जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी, लखन रजवानीआ जिला मीडिया प्रभारी, रवि प्रजापत जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गये है। इसी प्रकार मुकेश परमार को सूरजमल जैन मंडल सोनू पंवार को दीनदयाल मंडल एवं रणवीर सिंह चौहान को अम्बेडकर मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

Play sound