शहर की सफाई व्यवस्था को 3 दिवस में ओर अधिक सुदृढ़ बनायें

निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में दिये निर्देश

रतलाम । शहर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने, मतदान केन्द्रों पर नगर निगम की ओर की जाने वाली व्यवस्थाऐं व सीएम हेल्प लाइ्रन में दर्ज षिकायतों का लक्ष्य अनुरूप संतुश्टीपूर्वक निराकरण हेतु निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने मतदान केन्द्रों पर फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश, पानी लीकेज, सफाई व एप्रोच रोड़ की मरम्मत कार्य सर्वे हेतु 10-10 मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त किये गये अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किये गये सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों मतदान दल हेतु पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर रखवाने की व्यवस्था 8 जुलाई से प्रारंभ की जाये।
उन्होने निर्देशित किया कि सर्वे रिपोर्ट अनुसार ऐसे मतदान केन्द्र जहां पेयजल, प्रकाश, पानी लीकेज, लेट-बाथ, सफाई व एप्रोच रोड की मरम्मत का कार्य संबंधित विभाग समय-सीमा में करवाया जाना सुनिष्चित् करें अन्यथा संबंधितों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के संतुष्टीपूर्वक निराकरण हेतु 3 जुलाई रविवार को दिये गये लक्ष्य अनुसार निराकृत की गई शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मरियों को बुधवार तक शिकायतों का निराकरण करवाये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर निर्देशित किया कि सीएम हेल्प लाईन में नगर निगम से संबंधित दर्ज समस्त शिकायतों का 100 प्रतिशत संतुष्टीपूर्वक निराकरण 19 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करवाया जाना है।
शहर की सफाई व्यवस्था को 3 दिवस में ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया कि बारिश प्रारंभ होने से रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था बंद कर दी गई है। कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार रात्रिकालीन सफाई कार्य के 78 कर्मचारियों को झोन अनुसार विभाजन कर उनसे षहर की सड़कों के साथ ही निचली व स्लम बस्तियों में सफाई का कार्य करवाया जाये इस कार्य हेतु 1-1 झोन प्रभारी नियुक्त किया जाये। उन्होने कहा कि कलेक्टर एवं निगम प्रषासक महोदय के निर्देशानुसार 3 दिवस में सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाया जाना है इस हेतु स्वास्थ्य विभाग अमला इस कार्य में जुट जायें अन्यथा संबंधितों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, श्री रामबाबु शर्मा, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य, श्री अनवर कुरेषी, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, निज सहायक श्री सुभाष गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, उद्यान पर्यवेक्षक श्री अनिल पारा, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, विनय चौहान, विराट मेहरा, सौरभ काला आदि उपस्थित थे।