रतलाम में 9 जुलाई को होगा मुख्यमंत्री को रोड शो

भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और वार्ड पार्षद प्रत्याशीगण के पक्ष में प्रचार करेंगे

रतलाम 4 जुलाई 2022। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 9 जुलाई को रतलाम आएंगे। वे यहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और पार्षद प्रत्याशीगण के पक्ष में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड शो प्रातः 11 बजे शुरू होगा। वे शाम करीब 4 बजे तक रतलाम में रहेंगे। करीब 5 घंटे तक रतलाम में रहकर मुख्यमंत्री आमजन से पार्टी के सभी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आव्हान करेंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक चेतन्य काश्यप सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। रोड शो को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।

Play sound