जनसंपर्क में छाया केसरिया साफा, जनता से लेकर कार्यकर्ता सब एक रंग में दिखे

शाम को वार्ड क्रमांक 18 में जनसंपर्क के दौरान अलग ही नजर आए क्षेत्रवासी, वार्ड क्रमांक 21 में भी हुआ जनसंपर्क

रतलाम 4 जुलाई 2022। भाजपा के जनसंपर्क में अब हर दिन अलग रंग नजर आने लगे है। पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और पार्षद प्रत्याशी जिस क्षेत्र में जा रहे है, वहां की जनता इनका अनूठे ढंग से स्वागत और सम्मान कर रही है। हर गली, मोहल्ले और वार्ड में मिल रहे भरपूर आशीर्वाद को पाकर प्रत्याशी भी खुश है। महापौर और पार्षद प्रत्याशी के सोमवार शाम को वार्ड क्रमांक 18 में जनसंपर्क के दौरान अलग ही नजारा नजर आया। यहां जनसंपर्क में शामिल कई लोेग केसरिया साफा पहने नजर आए।
जनसंपर्क की शुरूआत वार्ड क्रमांक 21 की प्रत्याशी श्रीमती मंगला अशोक कुमार के साथ हुई। उक्त वार्ड में जनसंपर्क के बाद जब वार्ड 18 में मनोहरलाल राजू सोनी के क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू हुआ तो यहां इसमें शामिल कई लोग केसरिया साफा बांधे नजर आए। जनसंपर्क में इस तरह से लोगों की मौजूदगी और क्षेत्र की जनता द्वारा किए गए स्वागत और सत्कार से दोनों ही प्रत्याशी खुश नजर आए। यहां भी महापौर प्रत्याशी श्री पटेल ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और बच्चों पर खूब प्यार बरसाया।
शाम को इन क्षेत्रों में किया जनसंपर्क – शाम को जनसंपर्क की शुरूआत सिलावटो का वास शीतलामाता मंदिर से होकर सुशील कुमावत वाली गली, चौड़ावास, हरिजन बस्ती, कांगसी मोहल्ला, गवली मोहल्ला, नया बस स्टैंड, मांगीलाल जी पहलवान के यहां से अंबे चौक, टाटा नगर गली नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 तथा 8 में होते हुए शांति निकेतन, जैन मंदिर पर समापन हुआ।