शहरी क्षेत्र में सभी प्रमुख सड़कें सुन्दर बनेगी – विधायक चेतन्य काश्यप

पार्षद प्रत्याशी दिलीप गांधी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

रतलाम 4 जुलाई 2022। शहर को स्वच्छ रखने के लिए सीवरेज लाईन डाली गई है। सीवरेज से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के नवनिर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है। घास बाजार से चौमुखीपुल के बीच बनी सीसी रोड जैसे मार्ग सभी प्रमुख सड़कों पर बनाए जाएंगे। इसके लिए अक्टूबर में ही राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड 41 में भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार गांधी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर वहां आयोजित नुक्कड़ सभा में कही। श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा शासन काल में रतलाम को विकसित शहर बनाने के हर संभव प्रयास हुए है। शहर से जुड़े मार्गों को फोरलेन के रूप में विकसित किया गया है और अब सीवरेज लाईन डालने के बाद सभी सड़कों के नवनिर्माण का कार्य जारी है। श्री काश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए रतलाम में विशेष निवेश क्षेत्र, गोल्ड कॉम्प्लेक्स और अन्य योजनाओं से विकास की क्रांति आने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, प्रवीण सोनी सहित क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शहर में कोई कच्चा मकान नहीं रहेगा – विधायक चेतन्य काश्यप
विधायक चेतन्य काश्यप ने विरियाखेड़ी में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर में कोई भी कच्चा मकान नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी के पक्के आवास बनेंगे। अब तक क्षेत्र के 470 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल चुका हैं। प्रति परिवार बीएलसी घटक में ढाई लाख रूपए के मान से अब तक 11 करोड़ 75 लाख रूपए की राशि दी गई है। अब जो लोग शेष बच गए है, उनकी प्रक्रिया चुनाव के बाद शुरू हो जाएगी।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने सोमवार की रात वीरियाखेड़ी क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा में की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र की पार्षद प्रत्याशी अनिता वसावा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, पूर्व पार्षद देवशंकर पाण्डेय मौजूद रहे। सभा के दौरान विधायक श्री काश्यप ने कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति कच्चे मकान में नहीं रहेगा और इसे पूरा करने के लिए हर दिन काम कर रहे है। कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को बारिश के मौसम में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर में पानी टपकने से बैठने तक की जगह नहीं बचती है। वहीं लोगों की जान पर भी खतरा मंडराता रहता है। पक्के मकान मिलेंगे तो यह सारी परेशानी खत्म हो जाएगी। श्री काश्यप ने वार्ड 13 में भी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। यहां पार्षद प्रत्याशी कमल व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला मंत्री सोना शर्मा एवं मण्डल प्रभारी विनोद यादव उपस्थित रहे।