निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में दिये निर्देश
रतलाम । सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों की निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने समीक्षा करते हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 60 शिकायतों का संतुश्टीपूर्वक निराकृत करवायें ताकि 19 जुलाई तक 100 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हो।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि जब निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिमाह 96-97 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण करवा रहें है तो इस माह 100 प्रतिषत शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जा सकता है। इस हेतु वे प्रतिदिन 60 शिकायतों का निराकरण अनिवार्य रूप से करवाकर रतलाम नगर को प्रदेश में नम्बर 1 बनायें।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद हनीफ शख, उपयंत्री श्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, निज सहायक श्री सुहास पंडित, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान, विनय चौहान, विराट मेहरा, सौरभ काला आदि उपस्थित थे।