अहिंसा की शक्ति ही विश्व शांति प्रदान कर सकती है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

मंदसौर खानपुरा जैन स्थानक 6 जुलाई 2022 । हत्यारे दरिंदे होते हैं उनके कुकृत्य से शैतान भी शर्मिंदगी महसूस कर रहा होगा। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि इंसान के नहीं धर्म और भगवान के भी हत्यारे हैं जो इंसानियत को क़त्ल करने का काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि विश्व का कोई भी धर्म हिंसा तो दूर किसी का दिल दुखाने की इजाजत भी नहीं देता है । मुनि कमलेश ने कहा कि हिंसा की लपटों में हिंसा फैलाने वाले भी हो स्वाहा जाएंगे । हिंसा का अर्थ महाविनाश दूसरा विश्व युद्ध इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है खून खराबा और कत्लेआम करने वाला मौत का सौदागर राक्षस है सभी धर्माचार्य इन का बहिष्कार करं । राष्ट्रसंत ने बताया कि आग से आग को नहीं बुझाई जा सकता वैसे ही हिंसा को हिंसा से तीन काल में समाप्त नहीं किया जा सकता अहिंसा के महान शक्ति ही विश्व शांति प्रदान कर सकती है।
जैन संत ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा को के स्थान नहीं है न्याय हो अन्याय हो उसको लेकर भी हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता न्याय के कोर्ट के दरवाजे खुले हैं ऋषभ मारु अशोक मारू रामू नलवाया अजीत नाहर पारस कटारिया नेसंतों का अभिनंदन किया 7 जुलाई प्रात: 9:00 बजे जम्मू वाला स्थानक मंदसौर शहर के प्रवचन होंगे।