रतलाम । पिपलौदा नगर परिषद के वार्ड नं 6 से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व महिला मोर्चा पदाधिकारी उपमा श्याम बिहारी पटेल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्यवाही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार पिपलौदा नगर अध्यक्ष श्री मुकेश मोगरा की अनुशंसा पर की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि पिपलौदा नगर परिषद के वार्ड नं 11 से पार्टी के घोषित प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे पूर्व मंडल महामंत्री श्याम बिहारी पटेल को पूर्व मे निष्कासित किया जा चुका था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पिपलौदा के मतदाताओं भ्रमित नहीं होने एवं नगर परिषद के चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हे विजय बनाने का आव्हान किया है।