भाजपा के 24 कार्यकर्ता 6 वर्ष के लिए निष्कासित

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे एवं पार्टी विरूद्ध कार्य कर रहे 24 नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी द्वारा जारी पत्र अनुसार वार्ड 4 में रोशनी गुरनानी (सामान्य सदस्य), कमल गुरनानी, वार्ड 19 में रूकमा टांक, कमलेश टांक, वार्ड 20 में विष्णुकांता पांचाल, झरनेश पांचाल, वार्ड 31 में अनिल रानीवाल, वार्ड 33 में रानू चौहान, आशुतोष चौहान, वार्ड 39 में रत्ना पाल, वार्ड 23 में मनीष मालपानी, वार्ड 24 में दीपक राठौड़, राकेश टांक, वार्ड 25 में प्रेमलता देवड़ा, अशोक देवड़ा, वार्ड 26 में अनिता अलोदिया, सुनील अलोदिया, वार्ड 27 में विष्णुबाई पोरवाल, गोपाल पोरवाल, र्वाउ 42 में रवि पंवार, वार्ड 43 में पुष्पा सोनी, कैलाश सोनी, वार्ड 8 में मंगलसिंह पंवार एवं वार्ड 11 में बलराम भट्ट को निष्कासित किया गया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।