चल समारोह निकला, 2 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रतलाम । आज शहर रतलाम में लखेरा समाज की सतीमाता श्री चेनामाता जी कुशला माताजी का रूपजी महाराज का उत्सव पर्व कार्यक्रम बड़े हर्ष होल्लास से मनाया गया । समाज के पूर्व युवा अध्यक्ष मनोज बागड़ी जी ने बताया की रतलाम में माताजी का मंदिर बरसो पुराना है । मंदिर में सती माताजी ओर रूपजी महाराज के अलावा श्री सत्यनारायण जी भगवान स्थापित है कहते हैं यहाँ पर माता रानी से मन्नत मांगने पर माँ सभी भी इच्छा हो पूरी करती है समाज में जुलाई में अगर किसी के लग्न नही निकलते हैं । सतीमाता श्री चेनामाता जी कुशला माताजी का रूपजी महाराज के उत्सव मेंं शुभ विवाह का आयोजन भी होता है । इस वर्ष कोरोना काल के बाद पहली बार यह पर्व आयोजित किया गया। आयोजन में समाज के योग्य युवक-युवितयों का विवाह सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें समाज के 2 जोड़े को विवाह करवाया गया। विवाह आयोजन के पश्चात नगर में शोभायात्रा निकली और फिर महाप्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सफल आयोजन में समाज के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, नवयुवक मंडल के मनीष सोलंकी सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा । अध्यक्ष अरविंद बागड़ी ने सफल आयोजन पर समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया ।