भाजपा द्वारा सर्वानुमति से निर्णय लिया जाता है कोई अकेला व्यक्ति निर्णय नहीं लेती यह कार्यकर्ता समर्पित पार्टी है

जावरा (अभय सुराणा)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद जावरा के चुनाव में जनता पार्षद पद के प्रत्याशी जनता जनार्दन के बीच में है भारतीय जनता पार्टी द्वारा जावरा नगर में लगातार विकास कार्य किये है चाहें वह ओवर ब्रिज हो या पेयजल समस्या का निदान हेतु डेम का निर्माण हो या अंडरब्रिज के कार्य की शुरुआत हो लगातार विकास यात्रा जारी है वार्ड क्रमांक 29 के युवा प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल धारीवाल को आप सभी मतदाता आर्शिवाद देकर विजयी बनावें। धारीवाल छात्र जीवन से लगातार कार्य कर रहें है चाहें लायंस क्लब जावरा हो या कोई भी सामाजिक संस्था जिसमे कार्य करनें में अग्रणी रहते हैं साथ ही नगर के समस्त भाजपा उम्मीदवारो को विजय बनावें उक्त विचार लोकप्रिय विधायक डाॅ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा वार्ड क्रमांक 29 के चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर गांधी कालोनी मे कहीं ।
इस मोके पर पुर्व जिला उपाध्यक्ष डाॅ दिलीप शाकल्य ने कहाँ की भाजपा द्वारा सर्वानुमति से निर्णय लिया जाता है कोई अकेला व्यक्ति निर्णय नहीं लेती यह कार्यकर्ता समर्पित पार्टी है जिसके निर्णय का सम्मान सभी कार्यकर्ता लेते हैं निश्चित रुप से भा ज पा द्वारा वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद हेतु अनिल धारीवाल का चयन एक अच्छे सक्रिय हर समय सबका मान सबका सम्मान करनें वाले को दिया है आप हम सभी को पार्टी के इस निर्णय के साथ अनिल धारीवाल को अधिक से अधिक वोट से विजय श्री का वरण कराना हम सबकी जिम्मेदारी है पार्टी बड़ी है हम पार्टी से है वार्ड 29 के प्रत्याक्षी अनिल धारीवाल ने आव्हान करते हुए कहाँ की मेरी सर्वप्रथम प्राथमिकता वार्ड की कालोनीयो को मूलभूत सुविधाएं सड़क, लाईट सफाई, पेयजल, जल निकासी हेतु नाली का निर्माण, नगर पालिका के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराना साथ ही शासन से मिलनें वाली सुविधाओं को पात्र हितग्राहियो व्यक्तियों को दिलाना चाहें वॄद्धो को पेंशन, महिलाओं को मिलनें वाली सुविधाओं, कुपन उपलब्ध कराना यह मेरी प्राथमिकता है अत आप भाजपा को मुझें अपनें आर्शिवाद प्रदान कर भाजपा को मजबुत करें एवं विकास की राह प्रशस्त करें । इस मोके पर वरिष्ठ मधुसूदन जायसवाल, केवलराम साखंला, नगर चुनाव संचालक महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, चुनाव संयोजक प्रमोद रावल, मोहन पटेल, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, अशोक सेठिया, अभय कोठारी, आदी ने संबोधित किया इस मोके पर वरिष्ठ योगेन्द्र कोठारी, पुर्व पार्षद अतुल मेहता राहुल उपमन्यु, देवेन्द्र सिंह जादौन, सोरभ पगारिया ,राजेश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, अर्पित शिकारी, विजय दग्धी, पासरमल जैन ,फतेहलाल जैन,संजय कर्नावट, राहुल भोला,आदी सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अर्पित शिकारी ने किया एवं अंत में आभार विजय दग्धी ने व्यक्त किया।