रतलाम । आज दिनांक 9 जुलाई 2022 शनिवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो रहा जिसमें फोर लेन किनारे मंच बनाया। सीमा टांक मित्र मंडल द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत पुष्प माला पहनाकर नारियल व देकर व राखी बांध कर किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सीमा टाक द्वारा राखी बांधी गई। कुछ दिन पहले सीमा टाक ने महापौर पद हेतु चुनाव में भाजपा के विरुद्ध निर्दलीय रूप में फार्म भरा था परंतु समझाने पर वापस ले लिया गया । श्री चौहान ने कहा कि तुम चिंता मत करो पार्टी तुम्हारा ध्यान रखेंगी और तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ है और हमेशा रहेगा। इस अवसर पर राजपूत महिला मंडल की पदाधिकारी व महिलाओ सहित अर्चना पालीवाल , आशा सोनी, पुष्पा शाह, तुलसीराम जी वर्मा, आर एस केसरी जी , गोपाल टाक , संजय टाक, व क्षेत्र के सेकड़ो रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।