जावरा (अभय सुराणा)। वार्ड क्रमांक 05 में उम्मीदवार शेहजाद शाह का सघन जन-संपर्क वार्ड में किया गया। जन-संपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा आयोजित की। जिसमें निजाम काजी व मोबिन भाई मेव द्वारा सभा को संबोधित करते हुए यह कहा गया कि जिन्होने कांग्रेस पार्टी के विरूद्ध विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को हराने का काम किया है, वही लोग आज कंाग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा बने हुए है, जिन्होने कांग्रेस पार्टी के विरूद्ध विधानसभा में निर्दलिय उम्मीदवार (ट्रेक्टर) का प्रचार किया आज वह अपने फायदे के लिये परिवार वाद की राजनीति कर रहे है, जो कट्टर कंाग्रेसी थे, उनके टिकीट काटे गए है, इस कारण आज वार्ड क्रमांक 05 में कंाग्रेस के कई ईमानदार सिपाही भाई शेहजाद शाह निर्दलीय के रूप में अपना चुनाव लड़ रहे है, उनको विजय बनाने के लिये मतदाताओं से अपील की।
भाई निज़ाम काजी ने कांग्रेस पार्टी के ईमानदार लोगो की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए वार्ड में विकास करने व वार्ड की समस्याओं और जावरा शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी को विगत 03 वर्षा से सतत जीवित रखने का कार्य किया इसके बावजुद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोधी लोगो के द्वारा पार्टी के शिर्ष नेतृत्व को गुमराह कर कांग्रेस के लिये कार्य करने वाले टिकिट काटे गए । भाई निजाम काजी ने नि:स्वार्थ भाव से वार्ड के विकास के लिये पूर्ण समर्पण के साथ वार्ड की समस्या वार्ड क्रमांक 05 में नाले की समस्या है,जिसको पूर्व में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे, कांग्रेस पार्टी के लोगो द्वारा उक्त समस्या का निराकरण नही किया गया जिसको करने का संकल्प लेते हुए वार्ड की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहने का वचन दिया तथा मतदाता साथियों को शेहजाद शाह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर शेहजाद शाह के अनेकानेक कार्यकर्ता गण एवं मित्रगण साथीयों ने वार्ड में सघन जन-संपर्क किया तथा शेहजाद शाह को जिताने की अपील की।