पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी 11 जुलाई को रतलाम आएंगे

रतलाम! प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी 11 जुलाई को नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रतलाम आ रहे हैं !उक्त जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने प्रेस विज्ञप्ति में दी!
श्री कमलनाथ जी यहां पर कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात शहर में रोड शो के माध्यम से नागरिकों से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट एवं पार्षद प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करेंगे! उसके पश्चात शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से रतलाम शहर के विकास को लेकर चर्चा करेंगे!