जनता को समझा रहे वार्ड के विकास की रूपरेखा



जावरा (अभय सुराणा) । आगामी 13 जुलाई को नगर पालिका जावरा के चुनाव में वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवार अनिल धारीवाल (समाजसेवी) द्वारा विधायक श्री राजेंद्र पांडे के नेतृत्व में अपने वार्ड का सघन जनसंपर्क किया तथा जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं ने जगह-जगह आरती उतारी और भव्य स्वागत किया। आपके जनसंपर्क में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता गण के साथ-साथ वार्ड के मतदाता एवं महिलाओं का बड़ा जत्था भी साथ चल रहा था।
जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से घर-घर जाकर 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी का बटन दबाकर भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की । आपने नागरिकों से कहा कि वार्डवासियों को उनके आशीर्वाद मिलता है और वो चुनाव में विजय होते है तो उनके द्वारा वार्ड को आदर्श वार्ड बनाते हेतु जो योजनाओं बनाई गई है । उक्त योजनाओं की जानकारी क्षैत्रके नागरिकों दो जी रही है ।
श्री धारीवाल ने बताया कि उनके द्वारा वार्ड के समस्त वरिष्ठजनों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में कार्य करना एवं विकास हेतु सक्रिय तथा तत्पर रहना । केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ वरिष्ठजनों को एवं पात्र मतदाता को दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित । वहीं पार्षद चौपाल के माध्यम से प्रतिमाह वार्ड में मतदाताओं की समस्या को सुनना एवं समाधान की दिशा में कार्य करना । वार्ड में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाना ताकि वार्ड की सुरक्षा हो सके । वार्ड में स्वच्छ एवं स्वस्थ रहे इस हेतु सफाई व्यवस्था को कचरा गाड़ी को नियमित एवं सुचारू करना । वार्ड के विकास के लिए एवं समस्या समाधान के लिए मोहल्ला समिति का गठन करना वहीं बगीचों का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण एवं वार्ड में पूर्ण प्रकाश व्यवस्था करना। वहीं प्रात:कालीन घुमने वाले कॉलोनीवासियों के लिए सीटिंग चेयर लगवाना । वार्ड की दुरूस्थ कॉलोनियों में परिवहन हेतु मीनीडोर संचालित करवाई जावेगी । वार्ड में शुद्ध पेयजल हेतु नवीन पानी की टंकी निर्माण एवं नवीन सब्जी मंडी की स्थापना करवाई जाए तथा वार्ड की ज्वलंत समस्या एव अवैध एवं अविकसित कॉलोनियों को वैध करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। वहीं वार्ड के में जो भी विकास कार्य हो वह पुर्ण गुणवत्ता पूर्ण हो इस हेतु वार्डवासियों की समिति की गठित की जावेगी । वार्डवासियों के लिए सार्वजनिक वाचनालय (लाईब्रेरी) स्थापना करना जहां पत्र पत्रिका के अलावा ऑनलाईन पठन-पाठन सामग्री की व्यवस्था हो।
श्री धारीवाल ने अपने सामाजिक एवं राजनीति में अपनी सेवा कार्यो का लेखा जोखा बताते हुए कहा कि वे बचपन से आरएसएस में सक्रियता से कार्य करते हुए छात्र जीवन में एबीवीपी व छात्र मोर्चा के माध्यम से सक्रियता से कार्य कर रहे है । 2002 में भाजयुमो कमल वाहिनी नगर संयोजक का दायित्व निर्वाह किया एवं 2005 में भाजपा कोषाध्यक्ष, 2007 में भाजपा नगर मंत्री, 2009 से निरंतर भाजपा में नगर कार्य समिति सदस्य रहते हुए 2017 से 2022 तक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोदक के पद पर कार्य चुके है । वहीं सामाजिक जीवन मे 2005-08 में संस्कृति संगम जावरा महासचिव, 2017-18 में लायंस क्लब अध्यक्ष, 2021-22 लायंस नैत्र चिकित्सालय, जावरा चेयरमेन, वर्तमान जैन सोश्यल ग्रुपत अन्तर्राष्ट्रीय सह सचिव तथा वर्तमान में जावरा प्लायवुड व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे है ।