बार एसोसिएशन सदस्यों से मुलाकात कर मांगा समर्थन
रतलाम । नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने इप्का फैक्ट्री में विधायक चेतन्य काश्यप के साथ जनसंपर्क कर जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा नेता साथ रहे।
महापौर प्रत्याशी श्री पटेल विधायक श्री काश्यप के साथ इप्का फैक्ट्री में पहुंचे और भाजपा के पक्ष में मतदान कर नगर सरकार बनाने में समर्थन मांगा। इसके बाद महापौर प्रत्याशी श्री पटेल बार एसोसिएशन से मिलने जिला न्यायालय परिसर पहुंचे और अभिभाषकगण से समर्थन मांगा।