कांग्रेस के भ्रम मेेें ना आए मतदाता-विधायक काश्यप

रतलाम । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विधायक चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में शिव नगर और डोसी गांव में नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस कई प्रकार के भ्रम फैला रही है। मतदाता सजग रहे और किसी बहकावे में नहीं आए। नगर के विकास के लिए भाजपा की परिषद और महापौर का चुना जाना आवश्यक है। हमारी एक चूक शहर को कई साल पीछे धकेल देगी, इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विकास में सहभागी बने।
विधायक श्री काश्यप ने डोसीगांव में कहा कि अल्कोहल प्लांट की लगून भूमि पर नया औद्वायोगिक क्षेत्र विकसित होने वाला है। यहां 100 से अधिक इकाईयां स्थापित होगी, जिनसे 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। रतलाम के विकास और प्रगति के लिए भाजपा की नगर सरकार बनाना जरूरी है। क्षेत्रवासियों ने श्री काश्यप को आश्वस्त किया कि शहर हित में भाजपा की परिषद् बनाने में अपना योगदान देंगे। शिवनगर में श्री काश्यप ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्रीजी ने सबकों आवास उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके तहत रतलाम में लगातार कार्य हो रहा है। शिव नगर और डोसी गांव में रहवासियों द्वारा विधायक श्री काश्यप का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान निर्विरोध निर्वाचित पार्षद शबाना खान, वार्ड 31 के भाजपा प्रत्याशी अशोक जोनवाल, वार्ड 1 की प्रत्याशी कुंती दीक्षित, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व पार्षद मनोज दीक्षित, दिनेश पटेल, सोम कटारिया, शेरू पठान, योगेश केथवास, नरेन्द्र तिवारी, राकेश नागर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Play sound