हैदराबाद । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हैदराबाद के तत्वाधा में क्रांतिकारी संत ओजस्वी वक्ता पूज्य श्री कपिलमुजिी म.सा. का जैन धर्म स्थानक डबीरपुरा में भव्य चार्तुमास मगंल प्रवेश हुआ ।
गत दिनों यहां नूर खाँ बाजार स्थित मांगीलाल दीपक कुमार विमल कुमार पवन कुमार लोढ़ा के निवास से अल्पाहार के पश्चात गुरूदेव श्री कपिलमुनिजी भव्य शोभायात्रा जयकारों एवं धार्मिक ध्वजों के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई डबीरपुरा स्थानक पहुंच कर सभा में परिवर्तित हुई । अवसर पर पूज्य श्री कपिलमुनिजी म.सा. ने अपने उदबोधन में कहा कि जीवन को संयमित करने के चार्तुमास का सिलसिला नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन स्थाक में आरम्भ हो रहा है । चातुर्मास के ४ माह में हर धार्मिक गतिविधि प्रभावना के लिए कार्य करना है । चार्तुमास करने के लिए हुस मशक्कत कर यहां आए है अब संघ की जिम्मेदारी है कि वह सारी व्यवस्था करें । सभी से सकारात्मक भावना और सहयोग अपेक्षित है ।
इस अवसर पर गीतिका त्रिशलता महिला मंडल, स्वाति कुलकर्णी, प्रकाशचंद्र, श्रीश्रीमाल, सुशील चौपड़ा और सम्यक गाँधी ने प्रस्तुत की । मंच का संचालन मंत्री पारसडोसी ने करते हुए सभी संघो का आभार प्रकट किया और महत्वपूर्ण सूचनाएं दी । कार्यक्रम में पारसमल कटारिया, गौतम सिंघवी, पदमचंद सिसौदिया, दिलीप लोढ़ा, सुरेश कटारिया, विजय कटारिया, किशोर कटारिया, मदनलाल संचेती, दिलीप गादिया, सुरेश गादिया, संतोष कटारिया, अभय सिंघवी, विमल लोढ़ा, पवन लोढ़ा, धीरज लोढ़ा, माणकचंद कटारिया, नेमीचंद कांतिलाल पितलिया, सुनीता लोढ़ा, नीता कोठारी, दीपा श्रीश्रीमाल, भावना सिसौदिया, हेमा गाँधी, लक्ष्मी कटारिया, उज्जवला बाई सुराणा, कविता अलीजार एवं त्रयनगर के अन्य गणमान्य श्रावक व श्राविकाओं की उपस्थित रही । इस अवसर पर जैन श्रीसंघ मलकपेट, जैन श्रीसंघ शाहअलीबंडा, त्रिशला महिला मण्डल डबीरपुरा व अन्य ने सहयोग प्रदान किया । प्रवेश कार्यक्रम में मांगीलाल दीपक विमल पवन लोढ़ा परिवार की ओर से अल्पाहार और कार्यक्रम के पश्चात श्रीसंघ द्वारा गौतम प्रसादी का व्यवस्था की गई ।