निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव सारणीकरण कार्य का निरीक्षण किया
रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी किया गया। विकासखंड स्तर पर किए गए सारणीकरण के उपरांत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ .अशोक भार्गव ने रतलाम मुख्यालय पर किए गए सारणीकरण कार्य का अवलोकन किया। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इस अवसर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।