रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई शुक्रवार को की जाएगी। जिला मुख्यालय पर सारणीकरण का कार्य प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।