विधायक काश्यप दंपत्ति द्वारा कर्मचारी की पुत्री गायत्री का सरपंच बनने पर स्वागत

रतलाम । रतलाम जनपद की ग्राम पंचायत मांगरोल की नवनिर्वाचित सरपंच गायत्री पति भरतलाल चौधरी का विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वागत किया। इस दौरान श्रीमती नीता काश्यप ने गायत्री का माला एवं श्रीफल देकर स्वागत-सम्मान किया। गायत्री ने आभार जताते हुए विधायक श्री काश्यप को पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। श्री काश्यप ने गायत्री को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। गायत्री ने पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत मांगरोल से सरपंच प्रत्याशी के रूप में 221 मतों से जीत हासिल की। गायत्री, विधायक चेतन्य काश्यप के यहां कार्यरत गोविंद चौधरी की पुत्री है। अपने कर्मचारी की बेटी के चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री काश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए गोविंद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Play sound