ग्रामीण विधायक के यहां रतलाम जनपद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत

जिलाध्यक्ष लुनेरा ने शुभकामनाएं देकर किया सम्मान

रतलाम । रतलाम जनपद के चुनाव में नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्यों का ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के यहां स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने सदस्यों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं देकर माला से सम्मान किया। विधायक श्री मकवाना ने कहा कि रतलाम जनपद में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। पार्टी द्वारा समर्थित प्रतिनिधियों का बहुमत मिल गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान कार्यक्रम में कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, वरिष्ठ नेता शांतिलाल पाटीदार, शंकरलाल पाटीदार, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र जाट, आनंदीलाल राठौर, दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर एवं राकेश पाटीदार मौजूद रहे। इस अवसर पर जनपद वार्ड क्रं. १ के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि संजय जैन, ३ के राधेश्याम सूर्यवंशी, ४ के हितेन्द्र सिंह भाटी बरगोदना, ६ से अंगुरबाला राधेश्याम, ९ से मंगला कुंवर, १० से सुरेश पाटीदार, १२ से दिनेश पटेल, १५ से रेखा रमेश खदेड़ा, १६ से चेतन निनामा, १७ से राकेश भाभोर, २० से श्रीमती पेपा राजेश बंजारा, २२ से विनोद चारेल, २४ से साधना जायसवाल एवं २५ से मीरा प्रकाश मुनिया का स्वागत किया गया।

Play sound