इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रतलाम। 80 फिट रोड स्थित वैशाली गार्डन पर इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. सरिता खंडेलवाल, डॉ. सुनीता श्रीमाल की उपस्थिति में क्लब अध्यक्ष कल्पना जैन, उपाध्यक्ष चंदा चोरडिया, सचिव मधु जैन, आईएसओ नीता शर्मा, सुष्मिता जैन, सह सचिव लता गादिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथियों का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों से किया गया तथा बिंदी लगाई गई तत्पश्चात मुख्य अतिथियों को मंचासीन किया गया तथा राष्ट्रगान से सभा प्रारंभ की गई राष्ट्रगान के पश्चात मां सरस्वती के मूर्ति पर पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद लिया गया तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौधरी ने पिन लगाकर कल्पना जैन को पद दिया तथा इनर व्हील क्लब का श सर्टीफाईड सर्टिफिकेट प्रधान किया। इसी तारतम्यता मे खुशबू लोढ़ा ने सचिव का पद भार मधु जैन को दिया तथा नये सदस्यों को पिन लगाकर क्लब में शामिल किया। इस अवसर पर फाउंडर अध्यक्ष सरोज जैन, निवृतमान अध्यक्ष ज्योति चौधरी, खुशबू लोढ़ा, सरोज कासवा, पुष्पा कोठारी, निशी सक्सेना, पदमा निगम,निर्मला जयवंत, उषा भंडारी, रेखा लूनावत, बीना झामर, बीना कोठारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष कल्पना जैन ने वी केयर और वर्क वंडर्स की थीम पर कार्य करने की सदन में बात रखी । डॉक्टर सरिता खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपको देखकर हम लोग हमेशा मोटिवेट होते हैं जिस तरह से आपने कोरोना काल में व डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम करें हैं वह सराहनीय है कार्यक्रम का संचालन मधु जैन आभार चंदा चोरडिया ने किया।

Play sound