मालवा मध्यप्रदेश में भाजपा का वर्चस्व कायम

  • रतलाम नगर निगम के चुनाव में भाजपा के प्रहलाद पटेल जीते
  • वार्ड 18 टाटा नगर, बुद्धेश्वर रोड़ पर भाजपा के सोनी 1600 से वोटो से जीते

रतलाम । रतलाम नगर निगम के चुनाव में आज मतगणना सम्पन्न हुई । प्राप्त सूत्रों के मुताबिक भाजपा को 30 वार्डो में, कांग्रेस को 15 वार्डो में और 4 वार्डो में अन्य उम्मीदवारों को विजय मिली । भाजपा के महापौर उम्मीदवार श्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के उम्मीदवार मयंक जाट को 8591 से मतों से पराजय दी । वहीं नगर निगम बोर्ड में पार्षद का पूर्ण बहुमत मिलने चुका है। रतलाम जिले की जावरा नगर पालिका में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटें मिलने की चर्चा है । वहीं भाजपा को 9 वार्डो में जीत से संतुष्ट करना पड़ा । बाकि क्षैत्रों में निर्दलीय उम्मीदवारों के जितने की चर्चा है । पिपलौदा में नगर परिषद में श्यामबिहारी पटेल के नेतृत्व में निर्दलीय उम्मीदवार को विजय मिली । वैसे देखा जाए मध्यप्रदेश के नगर निगमों के चुनाव में सर्वाधिक महापौर भाजपा के खाते में गए है । कांग्रेस को महापौर चुनाव में करीब 5 उम्मीदवार विजय जरूर मिली है वहीं निगम परिषद में अधिकाश जगह भाजपा को को बहुमत मिलने की चर्चा है । वहीं आप पार्टी ने भी मध्यप्रदेश में खाता खोलते हुए सिंगरौली में महापौर सीट पर कब्जा जमाने पर कामयाब हो गई ।
वहीं रतलाम नगर निगम के पार्षद चुनाव में वार्ड 18 टाटा नगर, बुद्धेश्वर रोड़ पर भाजपा के मनोहर राजू सोनी 1600 से अधिक वोटो से जितने की चर्चा है ।

Play sound