कोविड-19 से सुरक्षा एवं सावधानियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

रतलाम । जन शिक्षण संस्थान द्वारा दिनांक 16 जुलाई से 30 जुलाई स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत ग्राम राजपुरा आँगनवाड़ी केंद्र पर कोविड-19 से सुरक्षा एवं सावधानियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संगीता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा की गई, विशेष अतिथि शासकीय प्राथमिक विद्यालय की श्रीमती पपीता मेडम ,श्रीमती धीरजकुँवर उपस्थिति रही,कोविड 19 से सुरक्षा एवं सावधानियों पर विस्तृत जानकारी श्रीमती संगीता जी द्वारा दी गई साथ ही तीसरा बूस्टर डोज लगवाए जाने के लिये प्रेरित किया गया ।संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया ने वर्तमान में शासन की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी प्रदान की, उपस्थिति जन समुदाय की स्वच्छता शपथ दिलवाई गई ।संस्थान की प्रशिक्षिका श्रीमती मनीषा जाट, श्रीमती प्रिया व श्री कुशाल पुरोहित का सहयोग सराहनीय रहा कार्यक्रम का समापन श्रीमती मनीषा जाट द्वारा आभार प्रर्दशन किया गया ।

Play sound