लायंस क्लब अभिमा द्वारा विभिन्न रोग निदान हेतु शिविर आयोजित

रतलाम । सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का लाभ जनता को अधिकारिक उठाना चाहिए एवं आयोजित करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहित भी करना चाहिए ताकि वे स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं प्रदान करें।
उक्त विचार लायंस क्लब अभिमा द्वारा विवेकानंद आश्रम जवाहर नगर में आयोजित विभिन्न रोग निदान हेतु आयोजित शिविर में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने व्यक्त किए। आपने कहा कि मधुमेह जैसे रोग तेजी से फैलते जा रहे हैं हमारे समाज में इसके प्रति जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है । क्लब अध्यक्ष प्रथमा कौशिक ने बताया कि उक्त शिविर में विभिन्न प्रकार के लगभग 100 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित दवाइयां तथा चिकित्सक सामग्री उपलब्ध कराई गई । डॉ. अरुण पुरोहित, डॉ. कृपाल सिंह ने उपस्थित रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह प्रदान की । इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य रविंद्र उपाध्याय ने खानपान से संबंधित सावधानियों से अवगत कराया । इस अवसर पर सुनीता पाठक, इंदु उपाध्याय, राधा जोशी, शारदा पाठक, राजेश गोपाल जोशी आदि गणमान्यजन उपस्थित थे । आभार उषा दुबे ने व्यक्त किया

Play sound