जावरा (अभय सुराणा) । नगरपालिका के नवनिर्वाचित 16 ही पार्षदों क्रमशः सईदा मेहमूद पेपा,रशीदा एहमद,नरगिस इमरान इब्राहिम, मुस्तकीम मन्सूरी, लोकेश विजवा, आसीफ कबाडी, इरफान मुबारीक हुसेन गुड्डू, कविता अनिस राजेंद्र कल्याणे,सुलेमान मोहम्मद, रामकुँवर गोरधन विनोद ओरा,कन्हैयालाल काना हाँडा,अकीलामा नाज अमीर भाई, सुशील कोचट्टा, नितु ओमप्रकाश पप्पू चारोडिया,अफरोज शोकत अनम युसुफ कडपा, ने अपने स्वागत सम्मान के जवाब मे एक स्वर मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष व सैलाना के विधायक हर्ष विजय गेहलोत को वचन दिया कि कांग्रेस हमारी माँ है और पार्टी का आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।
श्री गेहलोत ने नवनिर्वाचित सभी पार्षदो का फुलमालाओ से स्वागत सम्मान करते हुए कहाँ कि आपने विपरीत परिस्थितियों मे भी जीत कर कांग्रेस का जो परचम फहराया है इसके लिए आप अभिन्दन के पात्र है आपने मुझे व जनता को जो वचन दिया है उसे पुरा करे तो पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आपके शपथ समारोह मे आएंगे व आपके द्रारा मतदाताओं से जो वादे किये पुरा करवाने मे कोई कसर बाकी नही छोडेगे।
उक्त जानकारी देते हुँए नगरपालिका के पुर्व चेयरपर्सन व चुनाव संचालक सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि सभी कांग्रेस पार्षदों मे बहुत जोश एवं उत्साह था ।इस अवसर पर पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ कडपा, पुर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, जिला बुथ प्रबंधक वरूण श्रौतिय एडवोकेट, पुर्व नगरपालिका चेयरपर्सन शान्तिलाल दसेडा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पुर्व पार्षद क्रमशः पेपा पहलवान, इब्राहिम मन्सूरी,एहमदभाई, मुबारीक हुसेन गुड्डू, आसीफ भाई,लोकेश विजवा, पप्पू चारोडिया, आमिर भाई आदि ने भी सम्बंधित कर नगरपालिका मे कांग्रेस के ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष व चेयरमेन बनाने का संकल्प दोहराया।
श्री कोचट्टा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ मे उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनो व नवनिर्वाचित पार्षदों ने श्री गेहलोत को साफा बाधकर व साल श्रीफल से सम्मान किया बाद मे श्री गेहलोत ने भी सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर श्री पाटीदार, महैश शर्मा. दानिश भाई सईदमेव का भी गेहलोत ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुजानमल कोचट्टा ने किया व आभार सह संचालक महैन्द्र गंगवाल ने माना।