स्पेशल सफाई टास्क फोर्स को निगम आयुक्त श्री झारिया व नवनिर्वाचित पार्षद श्री भदौरिया ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई हेतु किया रवाना

अनुपस्थित 15 कर्मचारियों का वेतन काटा

रतलाम । नगर के ऐसे क्षेत्र जहां तत्काल सफाई की आवश्यकता वहां सफाई कार्य करवाये जाने हेतु गठित की गई स्पेषल सफाई टास्क फोर्स को निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया व नवनिर्वाचित पार्षद तथा पूर्व स्वास्थ्य समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया ने साक्षी पेट्रोल पम्प से सैलाना बस स्टैण्ड तक, जवाहर नगर, शहीद भगतसिंह नगर, मुखर्जी नगर, मोहन नगर, कस्तुरबा नगर, बाजना बस स्टैण्ड, गवली मोहल्ला आदि क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य हेतु नगर निगम कार्यालय परिसर से प्रात: रवाना किया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया व नवनिर्वाचित पार्षद तथा पूर्व स्वास्थ्य समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया स्पेशल सफाई टास्क फोर्स के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शहर के ऐसे क्षेत्र जहां तत्काल विशेष सफाई की आवश्यकता होती वहां सफाई कार्य हेतु आपको नियुक्त किया है इसलिये चारो झोन के कर्मचारियों को प्रतिदिन सफाई का टास्क दिया जा रहा है इस हेतु सभी कर्मचारी प्रात: 6 बजे नगर निगम कार्यालय में अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड व सुरक्षा उपकरणों के साथ उपस्थित होवें।
श्री झारिया व श्री भदौरिया द्वारा प्रात: नगर निगम कार्यालय परिसर में सफाई टास्क फोर्स की उपस्थिति का अवलोकन किया जिसके तहत झोन क्रमांक 1 में महेन्द्र-अशोक, रवि-मासुम, षांतिलाल-तारा, सुधीर, मिथुन जगदीश, झोन क्रमांक 2 में पर्वत-ईष्वर, मंगल-बाबुलाल, ओमप्रकाष-नन्दलाल, शेखर चौहान, संतोष, झोन क्रमांक 3 में तेजकिरण-देवकरण, अमित-अनिल, झोन क्रमांक 4 में विक्रम-संजय, कन्हैया-छगन इस तरह कुल 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधितों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देष दिये साथ ही कर्मचारियों को निर्देषित किया कि बिना ड्रेस कोड में पाये जाने पर वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री श्री ब्रजेश कुशवाह, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय चौहान, विराट मेहरा आदि उपस्थित थे।

Play sound