रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए रतलाम जिले की जिला टोली एवं मंडल टोलियों का गठन किया है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला टोली के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी बनाए गए हैं। जिला मंत्री शैलेन्द्रसिंह सिसोदिया एवं राजेन्द्र पाटीदार टोली के सदस्य मनोनित किये गए हैं। इसी प्रकार जिले के समस्त २३ मंडलों में 3-3 सदस्यीय मंडल टोली का गठन किया गया है। रतलाम विधानसभा के सूरजमल जैन मंडल में हेमंत राहोरी, स्नेहिल उपाध्याय, रवि सोनी, मुखर्जी मंडल में विवेक शर्मा, राहुल रांका प्रकाश बंशीवाल, दीनदयाल मंडल में नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, सुरेन्द्रसिंह भाटी, अंबेडकर मंडल में शुभेन्द्रसिंह गुर्जर, हर्ष जाधव, धर्मवीर गेहलोत, ठाकरे मंडल में राकेश परमार, दिनेश पटेल एवं हार्दिक मेहता मंडल टोली में शामिल किए गए हैं। नामली मंडल में भीमसिंह, पुखराज जाट, गोविन्द परिहार, धराड़ मंडल में राकेश पाटीदार, कमलदास बैरागी, नरेन्द्रसिंह बारोठ, शब्री मंडल में अमृत लाल पाटीदार, दिलीप कुमावत, जयराजसिंह सोनगरा, बांगरोद मंडल में बालकृष्ण व्यास, देवेन्द्रसिंह शेखावत, फूलसिंह जाधव, चन्द्रशेखर आजाद मंडल में अशोक धाकड़, विकास पारगी, नंदु डाबी, सैलाना मंडल में अंबिका पाटीदार, किशोर कसेरा, नाथुलाल राठौर, रावटी मंडल में कैलाश वसुनिया, कमल लबाना, भंवरलाल डोडियार, सरवन बेड़दा मंडल में भेरूसिंह निनामा, कांतिलाल डिंडोर, दितु सिंह मईड़ा, बाजना मंडल-नरेन्द्र वसुनिया, सुरेश निनामा, कमल देवदा, राजापुरा माताजी मंडल में दिनेश चारेल, रायचंद्र भुरिया, बालचन्द्र मईड़ा, जावरा नगर मंडल राजेश शर्मा, प्रमोद रावल, शिखर धारीवाल, जावरा ग्रामीण मंडल डॉ. राजेन्द्रसिंह देवड़ा, गोपीचंद पाटीदार, नटवरलाल व्यास, पिपलौदा मंडल में दिनेश पाटीदार, कचरुलाल जाट, जोरावरसिंह, सुखेड़ा मंडल में ॠतिक जोशी, हेमंत सोलंकी, चिमनसिंह, आलोट मंडल में अनिल पोरवाल, समरथ शर्मा, पप्पुसिंह राठौर, ताल मंडल में नरेन्द्र कल्याणे, महेश आंजना, शिवनारायण धाकड़, बड़ावदा मंडल सौवभ हिंगड़, दिलीप लौहार, बन्नेसिंह एवं खारवाकलां मंडल में सुरेश भिलवाड़ा, शांतिलाल पाटीदार एवं भवरसिंह डोडियार को मंडल टोली में शामिल किया गया है।