जिला पंचायत और जनपद पंचायतों में भाजपा का बोर्ड बनेगा : बिरथरे

जिला भाजपा की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव पर मंथन

रतलाम। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों में बोर्ड बनेंगे। पार्टी की रीति़-नीति अनुसार जिला एवं जनपद पंचायतों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रत्याशी का चयन होगा। सभी पार्टीजन भाजपा का बोर्ड बनाने हेतु कृत संकल्पित है।
यह बात जिला भाजपा द्वारा आयोजित पंचायत चुनावों की बैठक में भाजपा के जिला पर्यवेक्षक एवं म.प्र. राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) नरेन्द्र बिरथरे ने कही। वे रंगोली सभागृह में २७ से २९ जुलाई तक जिले में होने वाले जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव की तैयारी हेतु आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतवार चुनाव की रणनीति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं दिलीप मकवाना ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा का बोर्ड बनाने हेतु सभी संकल्पित है। आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने भाजपा के पितृ़ पुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत व मथुरालाल डामर, कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालूखेड़ा मंचासीन रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया, आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया द्वारा किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, जनपद पंचायतों के संगठन प्रभारी व चुनाव संचालन समिति प्रमुख उपस्थित रहे।

Play sound